Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पेयजल समस्या, ताड़ीखेत के लोग परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के ताड़ीखेत में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

पानी की समस्या से लोग परेशान

मिली जानकारी के अनुसार ताड़ीखेत में चिलियानौला ग्राम समूह पेयजल योजना और ऋषिगाड़ पेयजल योजना से पानी दिया जाता है। बताया गया है कि आए दिन यहां पानी की समस्या रहती है। पूर्व में इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने संघर्ष समिति के बैनर तले वृहद आंदोलन किया। इसके बाद व्यवस्था में कुछ सुधार हुआ, लेकिन अब हालात फिर से खराब हो गए हैं। दो महीने से यह हालात यहीं हैं। एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है, केवल 10 से 15 मिनट के लिए पानी खोला जाता है। इससे लोगों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

आंदोलन की चेतावनी

कहा कि यदि शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं होता तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

Exit mobile version