Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मटेला पम्प हाउस में लगी आग से पेयजल आपूर्ति ठप्प, पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से की वार्ता

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार रात मटेला पम्प हाउस में लगी आग से अल्मोड़ा नगर की पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गयी। जिसका संज्ञान लेते हुए पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता की एवं अविलम्ब आग लगने से आयी खामियों को दूर कर पेयजलापूर्ति सुचारू करने की मांग की।

जल्द पेयजलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी

कर्नाटक ने बताया कि आग लगने के कारण पम्प हाउस के ट्रान्सफार्मर की जो केबल जल गयी है वो यहां उपलब्ध नहीं है। केबल दिल्ली से मंगा ली गयी है और सम्भव है कि आज सायं तक पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। कर्नाटक ने कहा कि आम जनता को बिल्कुल भी चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों से उनकी स्पष्ट वार्ता हुई है और आज सायं तक पेयजलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

Exit mobile version