Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खूब छलके जाम, इतने करोड़ की शराब गटक गए लोग, आबकारी विभाग की भी हुई खूब चांदी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में इस वित्तीय वर्ष150 करोड़ रुपये की शराब की ब्रिकी हुई है। इससे आबकारी विभाग की भी खूब चांदी हुई।

आबकारी विभाग की चांदी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में इस समय कुल 57 शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं। जिसमे 35 विदेशी शामिल हैं। वहीं 22 देसी शराब की दुकानें शामिल हैं। वहीं इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार ने आबकारी विभाग को 142 करोड़ रुपये की शराब बिक्री का लक्ष्य दिया था‌। जिसमे आबकारी विभाग ने 150 करोड़ रुपये की शराब की ब्रिकी कर दी। अब सरकार ने आबकारी विभाग के लिए नया लक्ष्य तय किया है। इस वर्ष आबकारी विभाग को बड़े राजस्व का फायदा हुआ है‌।

अब इतने का रखा लक्ष्य

इसके चलते अब आने वाले वित्तीय वर्ष में इससे भी कई करोड़ रुपये ज्यादा की शराब बेची जाएगी। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अल्मोड़ा मनोज कुमार उपाध्याय ने बताया कि वित्तीय वर्ष जिले की 57 देसी-विदेशी दुकानों में 150 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिक्री हुई है। पिछली बार 142 करोड़ रुपये का लक्ष्य था। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अब 147 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है।

Exit mobile version