Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी कर रहा चालक गिरफ्तार, पंहुचा जेल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक  21.09.2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण  व थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम उदयपुर के पास स्कूटी न०- DL 12 SK 4498 को रोका गया तो अभियुक्त नरेंद्र सिंह के कब्जे से (12 बोतल मेकडवल अंग्रेज़ी, 12 बोतल देशी गुलाब मार्का) कुल 24  बोतल बरामद हुई। जिसके बाद अभियुक्त नरेंद्र सिंह उम्र-38 वर्ष पुत्र आनंद सिंह बिष्ट निवासी ग्राम तामाढौन थाना देघाट जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर थाना देघाट में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा स्कूटी को सीज किया गया । 

पूछताछ में बताई यह बात

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह सरकारी ठेकों से थोड़ा-थोड़ा करके शराब खरीद कर अपने रेस्टोरेंट में ले जाकर लोगों को बेच कर कुछ रुपये कमा लेता है।

थाना देघाट पुलिस टीम रहीं शामिल

1. अपर उ०नि० गणेश राणा
2.हेड कानि० सुरेंद्र कुमार
3.हेड कानि० करूण मिश्रा

Exit mobile version