Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा चालक आया पुलिस गिरफ्त में, वाहन भी सीज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
           
पुलिस की कार्यवाही

आज दिनांक 28/07/2024 की सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देउपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा के उपनिरीक्षक सन्तोष तिवारी द्वारा टैक्सी स्टैण्ड के पास चेकिंग की जा रही थी,इस दौरान वाहन सं0- UA01 7156 बोलेरो का चालक नारायण सिंह निवासी अल्मोड़ा शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। चेकिंग अभियान जारी है।

Exit mobile version