Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दीपावली चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

​अल्मोड़ा: दीपावली पर्व के दृष्टिगत एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसके तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने शराब के नशे में गाड़ी दौड़ा रहे एक चालक को दबोचा है।

पुलिस की कार्यवाही

जानकारी के अनुसार पुलिस के अनुसार, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 4 नवंबर 2026 को सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में, चौकी प्रभारी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चेकिंग के दौरान एक कार चालक चंदन सिंह (निवासी: ओखलकांडा ब्लॉक, जनपद नैनीताल) को संदिग्ध स्थिति में पाया गया। जांच में पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिससे यात्रियों और अन्य राहगीरों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। पुलिस टीम ने तुरंत मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालक चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर उसकी गाड़ी को सीज कर दिया गया है और 12,000 रुपये का कोर्ट चालान किया गया है।

Exit mobile version