Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशा मुक्त जनजागरुकता अभियान, नशे के बताएं दुष्परिणाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा नशा मुक्त जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

जन-जागरूकता अभियान

इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में अपर उ0नि0 करतार सिंह द्वारा जी0आई0सी0 भतरौजखान में, थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 हरविन्दर सिंह चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर द्वारा शहीद कुन्दन सिंह भण्डारी राजकीय इण्टर कॉलेज बग्वालीपोखर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी और पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 की जानकारी दी। अन्य विषयों पर भी जानकारी दी गई।

Exit mobile version