Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल स्टोरों के औचक निरीक्षण पर पंहुची औषधि निरीक्षक, 02 दवाओं के नमूने जांच को भेजे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 18 सितम्बर 2025 को आयुक्त एव अपर आयुक्त महोदय  खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशाशन के निर्देशों के क्रम में “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा पूजा जोशी द्वारा मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।

जांची दवाइयां

जिसमें उन्होंने 02 दवाओं के नमूने लेकर उन्हें जाँच हेतु भेजे। सभी मेडिकल स्टोरों में लाइसेंस की उपलब्धता, रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति में औषधियों का क्रय विक्रय सुनिश्चित किया गया। साथ ही सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी केमरा एवं उसकी रिकॉर्डिंग भी चेक की। एक्सपाएरी दवाओं के लिए उचित रखरखाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की। साथ ही नार्कोटिक औषधियों को डाक्टर के पर्चे पर ही देना सुनिश्चित किया  गया। यह कार्यवाही जनपद में जारी रहेगी।

Exit mobile version