Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रिटेल व होलसेल के निरीक्षण पर पंहुची औषधि निरीक्षक, कफ सिरप के 04 नमूनें संग्रहित कर जांच को भेजे राजकीय औषधि विश्लेषणशाला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के निर्देश के क्रम में एफ०डी०ए० विभाग द्वारा जनपद अल्मोड़ा में रिटेल व होलसेल का निरीक्षण किया गया।

दिए यह निर्देश

औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कफ सिरप के 04 नमूनें संग्रहित कर जाँच हेतु राजकीय औषधि विश्लेषणशाला भेजे गए। उन्होंने बताया कि इस क्रम में औषधि  मेडिकल स्टोर स्वामीयों को सख्त निर्देश दिये है कि 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना डॉक्टर के परामर्श के खाँसी की दवा न दें। संग्रहित किये गये नमूनों की लैब रिर्पोट आने के पश्चात औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। कारवाही जनपद में आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version