Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मेडिकल स्टोरों के औचक निरीक्षण पर पंहुची औषधि निरीक्षक, 2 संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच को भेजे

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्राप्त आदेशों के क्रम में स्वास्थ्य सचिव एवं अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 22/09/25 को नशा मुक्त उत्तराखंड एवं स्प्यूरीयस दवाओं की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया।

मेडिकल स्टोरों पर किया औचक निरीक्षण

इसके तहत औषधि निरीक्षक पूजा जोशी अल्मोड़ा ने  मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण कर कार्यवाही की। जिसमें एक मेडिकल स्टोर पर गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन 1940 के तहत क्रय विक्रय पर रोक लगाई गई साथ ही 2 संदिग्ध औषधियों के नमूने भी लिए गये एवं राजकीय विश्लेषक रुद्रपुर को जांच हेतु भेजे गए। इसके अलावा मेडिकल स्टोर संचालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि दवा केवल पंजीकृत एवं लाइसेंसधारी होलसेलर से ही खरीदें तथा किसी भी दवा की गुणवत्ता पर संदेह होने पर औषधि प्रशासन को सूचित करें। उक्त कार्यवाही जनपद में आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version