Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: औषधि निरीक्षकों ने 08 मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण, 03 मेडिकल स्टोरों में मिली अनियमितताएं, 07 दिन में मांगा स्पष्टीकरण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आयुक्त व अपर आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कफ सिरप प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुई आज दिनांक  17/10/ 2025 को वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट के नेतृत्व में बाड़ेछीना जनपद अल्मोड़ा में निरीक्षण किया गया।

किया निरीक्षण

जिसमें औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा पूजा जोशी एवं औषधि निरीक्षक बागेश्वर पूजा रानी द्वारा 08 मेडिकल स्टोरो का औचक निरीक्षण किया गया‌। इस निरीक्षण के दौरान 03 मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं मिलने पर 07 दिन के भीतर अनियमितताओं से संबंधित स्पष्टीकरण मांगा गया । साथ ही अनियमितताओं का अनुपालन संतोषजनक न होने की स्थिति में औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 के तहत फर्म के लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गयी है। इस क्रम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर स्वामियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि चार वर्ष से कम आयु के बच्चों को कफ सिरप ना दिया जाए तथा चार साल से ऊपर केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही दिया जाए। उक्त कार्यवाही जनपद में आगे भी जारी रहेगी।

रहें मौजूद

इस कार्यवाही में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन सम्मिलित रहे।

Exit mobile version