Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे में टैक्सी दौड़ा रहा चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे, वाहन सीज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
          
पुलिस का चेकिंग अभियान जारी

दिनांक 22/07/2024 की सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जैती गंगा राम गोला द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान वाहन सं0- UK02TA 2034 को चैक किया गया, तो चालक महेन्द्र सिंह  निवासी नौगांव लमगड़ा शराब के नशे में पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। चेकिंग अभियान जारी है।

Exit mobile version