Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे में धुत होकर वैन दौड़ा रहे चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वैन सीज

रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को होली पर्व के दृष्टिगत शराब पीकर वाहन चलाने, ट्रिपल राईडिंग व ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया चालक

      दिनांक 06/03/2023 को प्रभारी इंटरसैप्टर जीवन सिंह सामंत मय पुलिस बल हे0कानि0 सुनील कुमार, कानि0 ललित बिष्ट द्वारा चैकिंग के दौरान सिकुड़ा बैण्ड के पास ओमनी वैन संख्या UK01CA1466 को रोककर चैक किया,जिसे चालक निशांत पंवार पुत्र देवदास पंवार निवासी भ्यारखोला राजपुरा अल्मोड़ा शराब के नशे में चलाते हुए पाया गया।

वैन  सीज
शराब के नशे में धुत चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वैन को सीज किया गया।

Exit mobile version