Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शराब के नशे में दौड़ाई टैक्सी कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिस अधिकारियों को जनपद में प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एमवी एक्ट के मेजर हेड (शराब पीकर वाहन चलाना, ओवरलोडिंग, ओवरसवारी, बिना हेलमेट,ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग व नाबालिग द्वारा वाहन चलाने आदि ) के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
 
जारी है चैकिंग अभियान

दिनांक – 24.01.2024 को थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पल्यू बैण्ड धौलछीना के पास वाहन संख्या- UK 19 TA- 0532 कार के चालक भैरव आर्य, उम्र 30 वर्ष पुत्र भोपाल राम, निवासी बेतालघाट, नैनीताल को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन टैक्सी कार को सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। चेकिंग अभियान जारी है।

Exit mobile version