Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नशे में धुत पुलिस कर्मी ने काटा हंगामा

अल्मोड़ा :नशे में धुत पुलिस कर्मी ने मालरोड स्थित जिला अस्पताल के गेट के सामने हंगामा काटा। लोगों ने उसे  काफी समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान मालरोड में काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया।

ज़ानें पूरा मामला

    प्राप्त जानकारी  के अनुसार बीते सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी दिनेश नशे के हालत में जिला अस्पताल के गेट के सामने पहुंचा। और यहां पहुँच  हंगामा काटने लगा। इससे वहां से गुजरने वालों का मौके पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया । इस दौरान कुछ देर के लिए मार्ग में यातायात  प्रभावित भी रहा । जिसके चलते लोगों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई ।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे

सूचना पाकर मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे। और उन्होंने नशे में धुत पुलिस कर्मी को काफी  समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और बीच सड़क में लेट गया। किसी तरह पुलिस कर्मी उसे पकड़कर जिला अस्पताल तक ले गये। जिसके बाद कांस्टेबल का मेडिकल कराया गया ।

Exit mobile version