Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दुबे जी को भारी पड़ी लापरवाही: बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर कटा इतने हजार का चालान

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों एवं किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज दिनांक 07.06.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जैंती धर्मेन्द्र कुमार द्वारा थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 35 किरायेदारों एवं बाहरी मजदूरों के सत्यापन की जांच की गई। चेकिंग के दौरान बिना पुलिस सत्यापन के मजदूरों को कार्य पर रखने वाले 01 ठेकेदार दूबे जी के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ₹5,000/- का नगद चालान किया गया। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि अपने किरायेदारों, बाहरी मजदूरों एवं घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। सत्यापन न कराने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version