Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महंगाई की मार से आम गृहणी के रसोई का बिगड़ा बजट, केंद्र और धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश महिला काँग्रेस के निर्देश में जिला महिला काँग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में महिलाओं एंव काँग्रेसजनों ने चौघानपाटा में केन्द्र की मोदी एंव प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि बेतहाशा मँहगाई से आम गृहणी का रसोई का बजट बिगड़ गया है। मँहगाई की मार का सबसे ज्यादा रसोई चलाने वाली महिलाओं के ऊपर पड़ रहा है। घरेलू रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के साथ टमाटर , सब्जियों और जीरा जैसी वस्तुओं के दाम 800 रूपये प्रति किलो को पार कर रहे हैं लेकिन केन्द्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकार को महिलाओं के ऊपर पड़ रहा भारी बोझ नजर नहीं आ रहा हैं।

कालाबाजारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए- विधायक मनोज तिवारी

प्रदर्शन में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बेतहाशा मँहगाई पर तुरन्त नकेल कसकर कालाबाजारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि देश एंव उत्तराखण्ड की जनता को भाजपा के लुभावने नारों से ज्यादा मँहगाई को कम करने की दरकार हैं। इसलिए दोनों सरकारों को मँहगाई पर काबू पाने के उचित एंव त्वरित कदम उठाने चाहिए।

भाजपा सरकार ने बढ़ती मँहगाई और बेरोजगारी , कुशासन से जनता की कमर तोड़ दी- भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुडडू’

काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुडडू’ ने कहा कि आम जनता को बहुत सोच समझकर आगामी लोकसभा चुनावों में वोट डालना हैं। क्योंकि भाजपा की करनी कथनी में बहुत बड़ा अन्तर है। ये भाजपा सरकार ने बढ़ती मँहगाई और बेरोजगारी , कुशासन से जनता की कमर तोड़ दी है। इसलिए आगामी चुनावों में मोदी एंव धामी सरकारों को सबक सिखाने के लिए जनता को जागरूक होना पडे़गा।
धरना प्रदर्शन में केन्द्र एंव उत्तराखण्ड सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ मँहगाई के खिलाफ महिलाओं ने हल्ला बोला।

उपस्थित रहे

कार्यक्रम में प्रदेश महिला उपाध्यक्ष एंव पूर्व पालिका सभासद प्रीति बिष्ट, नगराध्यक्ष महिला दीपा साह, जिला महामंत्री तारा तिवारी, लीला जोशी, दीपा जोशी, बीना पाण्डेय, दीपा गोस्वामी, धीरा तिवारी, पुष्पा पाण्डेय, हेमा तिवारी, पूर्व सभासद राधा तिवारी, जिला महामंत्री गीता महरा, नगराध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया शरद चन्द्र साह सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित रहे ।

Exit mobile version