Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अपरिहार्य कारणों से महिला होलीकोत्सव की तिथि में बदलाव, अब 25 व 26 फरवरी को मल्ला महल में होगा आयोजन, देखें कार्यक्रम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था की एक आवश्यक बैठक महिला होलीकोत्सव की तैयारी को लेकर आयोजित हुई।

बैठक का आयोजन

जिसमें तय किया गया की कुछ अपरिहार्य कारणों से अब महिला होलीकोत्सव 25 व 26 फरवरी को मल्ला महल में होगा। बताया कि 25 फरवरी को अल्मोड़ा की मोहल्ले की टीमें 11 बजे से मल्ला महल में प्रतिभाग करेंगी। उसमें जो प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ आएगा, वह दूसरे दिन 26 फरवरी को बाहर से आई टीमों के साथ प्रतिभाग करेगा। पूर्व की भांति प्रत्येक टीम में 10 महिलाएं भाग लेंगे। जिनको 15 मिनट का समय दिया जाएगा जिसमें उन्होंने होली का गाना डांस व स्वांग का प्रदर्शन करना है। इसके साथ ही सभी टीमों का जुलूस में भाग लेना जरूरी होगा। इस बार भी कुमाऊनी होली के साथ ही सभी राज्यों की होली का प्रदर्शन जुलूस में होगा, जैसे लठमार होली मथुरा वृंदावन की होली, बंगाली होली, राजस्थानी होली, पंजाबी होली आदि शामिल हैं। कुमाऊं की जौनसारी होली भी इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

रहें उपस्थित

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रीता दुर्गापाल द्वारा की गई एवं संचालन संरक्षक मीता उपाध्याय एवं सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया। बैठक में ममता चौहान, चंद्रा अग्रवाल, आशा पंत, अनीता रावत, दीपा सतीश जोशी, गीता शाह, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा जोशी, सरला बिष्ट, आदिति अग्रवाल पांडे आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version