Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अज्ञात कारणों के चलते महिला ने खाया जहर, मौत

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यह खबर लमगड़ा ब्लॉक के एक गांव से सामने आई है। जहां एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। जिससे महिला की मौत हो गई।

महिला ने खाया जहर-

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम लमगड़ा ब्लॉक के कलसीमा निवासी मंजू देवी (24) पत्नी जीवन लाल ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सोमवार को पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Exit mobile version