आज पांडेखोला के एकांत रेस्टोरेंट के पास एक डम्पर जो कोसी की तरफ जा रहा था अचानक से पांडेखोला एकांत रेस्टोरेंट के पास रोड के नीचे की तरफ को गिर गया ।
घायल चालक को तुरंत बेस हॉस्पिटल पहुंचाया गया
तुरंत मौके पर पहुंचे लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) एवं यातायात प्रभारी गणेश हरड़िया इंटरसेप्टर टीम के जीवन सामंत उनकी टीम ओर बेस चौकी पुलिस कर्मी पहुंचे। और घायल चालक को तुरंत बेस हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
लोहे की बैरिकेडिंग जो सुरक्षा को लगाई गई है बेकार स्थिति में हैं
लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) ने बताया की जहां पर यह घटना घटी है वहां पर की रोड काफी संकरी है और उस जगह पर रोड दीवार भी काफी टूटी हुई है जिसके बारे में विभाग को पहले से भी अवगत कराया गया था की कुछ जगहों पर वहां पर रोड के नीचे की तरफ की दीवारे टूटी हुई है ओर उसकी लोहे की बैरिकेडिंग जो सुरक्षा को लगाई गई है बेकार स्थिति में हैं। लेकिन विभाग द्वारा उसमें कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे ऐसे जान माल का खतरा वहां पर लगातार बना हुआ है ।