अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। दुर्गा महोत्सव को लेकर दुर्गा पूजा समिति की बैठक सिमकनी मैदान में हुई। बैठक में निर्णय लिया कि इस बार महोत्सव को और अधिक भव्य बनाया जाएगा। इसके लिए बुजुर्गों, माताओं, युवाओं का सहयोग लिया जाएगा।
आगामी रविवार को एक और बैठक की जाएगी आयोजित
रविवार को सिमकनी मैदान में हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने महोत्सव की रूपरेखा बताई। इस दौरान लोगों से महोत्सव को लेकर विचार मांगे। निर्णय लिया कि आगामी रविवार को एक और बैठक की जाएगी। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के अलावा बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को आमंत्रित किया जाएगा। इसी बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा हर बार दुर्गा महोत्सव का शानदार आयोजन होता है। इस बार महोत्सव को और अधिक व्यापक एवं भव्य बनाया जाएगा।
मौजूद रहे
यहां मोहन सिंह अलमिया, डीडी तिवारी, टीडी खुल्बे, बीडी डंगवाल, एनएस राणा, बीएस दसौनी, हेम खुल्बे, जीएस बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप राणा, मनोज सिंह, जीवन चंद्र, देवीदत्त, हरिदत्त उप्रेती, दीप चंद्र मौजूद रहे।