Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नंदादेवी महोत्सव के दौरान अराजकतत्वों ने व्यक्ति से की थी मारपीट, उपचार के दौरान मौत, कार्यवाही की मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में नंदादेवी मेले के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।

सौंपा ज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में आज शनिवार को लोगों ने सीओ से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि बीते दिनों नंदादेवी महोत्सव के दौरान कुछ अराजकतत्वों ने साई बाबा कॉलोनी निवासी हेम सोराड़ी को घेरकर लाठी, डंडों, से बुरी तरह से पीट दिया। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन लगातार हालत बिगड़ने पर उन्हें हल्द्वानी एसटीएच ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बताया कि घटना के समय आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। उन्होंने पुलिस से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

रहें मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज सनवाल, मनोज वर्मा, विनीत बिष्ट, अमित साह, त्रिलोचन जोशी, अनूप साह, मनोज वर्मा, कुलदीप मेर, हनी वर्मा, हरीश बिष्ट, मनोज बिष्ट, दीपक वर्मा, वरुण साह, रवि गोयल, परितोष जोशी, गौरव सिंह कनवाल आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version