Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दशहरा पर्व: जन सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दशहरा पर्व है। जिस पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने ट्रैफिक, कानून एवं शांति व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

पुलिस बल तैनात

इसी क्रम में कल दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को उप जिलाधिकारी संजय कुमार द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय की उपस्थिति में कोतवाली अल्मोड़ा  प्रांगण में दशहरा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। उसके बाद नगर के लाला बाजार, माल रोड में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान मुख्य बाजार में फड़ फेरी लगाने वालों व दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आज दशहरा पर्व के दौरान सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Exit mobile version