Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: द्वाराहाट पुलिस ने चलाया भांग की खेती नष्ट करने का अभियान

नशा मुक्ति अभियान के तहत थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दिनांक 26.07.2022 को
थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा भांग की खेती को नष्ट करने का अभियान चलाया गया जिसके तहत थानाध्यक्ष द्वाराहाट द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ ग्राम हाट वार्ड द्वाराहाट में भांग की खेती को नष्ट किया गया तथा इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा जनता एवं विशेषकर नवयुवकों से अपील की गयी कि नशे का सेवन न करे तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहे एवं जहां कही भी भांग की खेती व जंगली भांग हो तो उसे नष्ट करे ताकि क्षेत्र के नवयुवकों को चरस एवं गांजे के सेवन से दूर रहे।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही

दिनांक 26.07.2022 को चैकिंग के दौरान थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 05 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उनसे मौके पर 3500/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कोटपा अधिनियम मे कार्यवाही

थाना क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने के अपराध में एक व्यक्ति का कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत चालान करते हुये उससे मौके पर 100/- रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया ।

Exit mobile version