Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राशन कार्ड और यूनिटों की ई-केवाईसी अनिवार्य, अन्तिम तिथि से पहले जल्द कराएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राशन कार्ड और यूनिटों की ई-केवाईसी अनिवार्य है।

दी यह जानकारी

जानकारी के अनुसार इसके लिए ई-केवाईसी 30 नवम्बर तक किया जाना अनिवार्य है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सभी कार्डधारक ईकेवाईसी करा लें। ईकेवाईसी नहीं होने पर राशन कार्ड को अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिया जाएगा। साथ ही बताया कि ईकेवाईसी कराने के लिए राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्य अपने नजदीकी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान में जाकर विक्रेता के पास उपलब्ध ई पॉज मशीन में बायोमैट्रिक पहचान दर्ज कर ईकेवाईसी करवा सकते हैं।

Exit mobile version