Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जाली के तार में फंसी चील, पशु प्रेमियों ने बचाई जान, चार घंटे चला रेस्क्यू

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के फालसिमा में आईटीआई के पास कूड़ादान के पास एक जाली के तार में चील फंसी हुई थी। कुछ पशु प्रेमियों ने रेस्क्यू कर जान बचाई।

चील का किया रेस्क्यू

मिली जानकारी के अनुसार यहां जाली के तार में एक चील सुबह से फंसी हुई थी। कुछ लोगों ने जब जाली में फंसीं चील को फड़फड़ाते देखा तो पशु प्रेमियों ने उसे निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके बाद चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चील को तार की जाली से मुक्त कराया गया। बताया कि यह यह चील सुबह के समय से लटकी थी। रेस्क्यू करके चील को एनटीडी जू रेस्क्यू सेंटर में पंहुचाया गया। जहां उसे रखा गया है।

रहें शामिल

इस मौके पर करन आर्या, दर्पण व एक अन्य पशु प्रेमी शामिल रहें।

Exit mobile version