Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: परिवार को जंगली मशरूम खाना पड़ा महंगा, दादी-बहू और पोता गंभीर, अस्पताल में भर्ती

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के गैराड गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के लोग बीमार हो गए। जिसमें मशरूम की सब्जी खाने से दादी, बहू और पोते की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार की है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय 55 वर्षीय भागीरथी देवी पत्नी जगत राम जंगल से जंगली मशरूम चुनकर लाई थीं। शाम को घर में उसी मशरूम की सब्जी बनाई गई। भागीरथी देवी ने खुद यह सब्जी खाई और अपनी बहू 32 वर्षीय ममता पत्नी संजय कुमार तथा 7 वर्षीय पोते कार्तिक को भी खिलाई। मशरूम खाने के कुछ देर बाद ही तीनों को उल्टी, तेज पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक ने बताया कि भागीरथी देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दो मरीजों का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगलों से लाए गए बिना पहचान वाले मशरूम का सेवन बिल्कुल न करें। मशरूम खाने के बाद यदि उल्टी, चक्कर, या पेट दर्द जैसे लक्षण दिखें, तो बिना देरी किए तुरंत अस्पताल पहुंचें। समय पर उपचार मिलने से ही जान बचाई जा सकती है, लापरवाही न बरतें।

Exit mobile version