Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: लोअर माल रोड पर पानी की टंकी पर चढ़ा सनकी युवक, एक घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा शहर की मुख्य लोअर माल रोड स्थित पानी की टंकी पर आज एक युवक के चढ़ने से हड़कंप मच गया। युवक को टंकी के ऊपरी हिस्से पर बैठा देख वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मचा हड़कंप

युवक के इस कदम से प्रशासन और पुलिस महकमे में करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय एक युवक अचानक माल रोड स्थित पानी की टंकी पर जा पहुंचा। स्थानीय लोगों ने जब उसे इतनी ऊंचाई पर देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

एक घंटे तक चला ‘हाई-वोल्टेज ड्रामा’

टंकी पर चढ़े युवक ने वहां से नीचे उतरने से इनकार कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के काफी प्रयास किए।

Exit mobile version