Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 29 जून को ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक रहेगा बंद, की यह खास अपील

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक 29 जून को बंद रहेगी।

दी यह जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार मासिक स्टॉक के लिए इस दिन यह बंद रहेगी। इस संबंध में पॉलीक्लीनिक के प्रभारी अधिकारी रवींद्र नाथ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन दवा नहीं दी जाएगी। जिसज्ञपर उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से इस दिन पॉलीक्लीनिक नहीं आने की अपील की है।

Exit mobile version