Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विधायक मनोज तिवारी के धरने का दिखा असर, शुरू हुआ शहर में पेच वर्क का कार्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते 24 सितंबर को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कांग्रेस कार्यकताओं के साथ प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यालय में अल्मोड़ा शहर की सड़कों की दुर्दशा को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।

पेच वर्क का काम शुरू

जिसके बाद अब इसका असर दिखा है। आज विधायक द्वारा दी गई समय सीमा के अनुसार प्रांतीय खंड अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा शहर में पेच वर्क का कार्य शुरू कर दिया गया। जिससे अल्मोड़ा शहर में सड़कों में हो रहे गड्ढे बंद करने का कार्य प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा द्वारा किया जा रहा है।

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

साथ ही मनोज तिवारी विधायक अल्मोड़ा द्वारा अधिकारियों से कहा की कार्य में गुणवत्ता के साथ पेच वर्क का कार्य किया जाय। कहा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Exit mobile version