Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिलें में धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-फितर, दिया भाईचारे का संदेश

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ‌आज 11 अप्रैल है। आज ईद-उल-फितर है। अल्मोड़ा जिले में भी यह त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

देश में अमन चैन आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द की दुआ की

जिसमें आज नगर के जामा मस्जिद, नियाजगंज, धार की तूनी मजार, करबला में भी नमाज अदा की गई। इसके अलावा आज गुरुवार को आर्मी कैंट स्थित ईदगाह में जामा मस्जिद के शहरी इमाम ने ईद की नमाज अदा करवाई। इसके बाद देश में अमन चैन आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द की दुआ की गई। रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा कर देश-प्रदेश की तस्करी, अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। साथ ही एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं, बड़े बुजुर्गों ने बच्चों को ईदी और उपहार दिए। बच्चों में खासा उत्साह दिखा। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे।

Exit mobile version