Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बुजुर्ग को 5 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगी 7 लाख से अधिक धनराशि, ठगों के गिरोह के 02 सदस्य मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनांक 21 फरवरी 2025 को लमगड़ा क्षेत्र निवासी जीवन सिंह मेहता निवासी बर्गला लमगड़ा द्वारा पुलिस में तहरीर दी गई थी। जिसमे बताया कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा दिनांक 13 जनवरी 2025 से 17 जनवरी तक डिजिटल अरेस्ट कर मनी लॉन्ड्रिंग केस में संलिप्त होने का डर दिखाकर 7 लाख 20 हजार रुपये हड़प लिये है। जिस आधार पर थाना लमगड़ा में अभियोग पंजीकृत किया गया।

दो लोग गिरफ्तार

इस मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी व प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा भुवन जोशी के नेतृत्व में गठित थाना लमगड़ा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने आवश्यक सुरागरसी-पतारसी की गई तथा साईबर सेल प्रभारी कुमकुम धानिक के नेतृत्व में साइबर टीम द्वारा गिरोह के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई। सयुक्त प्रयास से दिनांक 21/04/2025 को बुजुर्ग व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों संतोष गुर्जर उम्र- 31 वर्ष पुत्र कालूजी गुर्जर निवासी बावड़ीखेड़ा, थाना बडवाह जिला खरगौन मध्य प्रदेश व कपिल सोनी उम्र- 49 वर्ष पुत्र प्रेम सूरज सोनी निवासी 611 क आचार्य विनोबा भावे वार्ड-15 थाना व जिला खरगौन मध्य प्रदेश को 1200  कि0मी0 दूर खरगौन मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। वहीं इस गिरोह के अन्य संलिप्तों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है,साइबर ठगी गिरोह की चेन का पता लगाकर गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है।

पुलिस टीम पुरस्कृत

एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को 10,000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 दिनेश परिहार, प्रभारी चौकी जैंती थाना लमगड़ा
2-कानि0 परवेज अली, एसओजी अल्मोड़ा
3-साइबर टीम अल्मोड़ा

Exit mobile version