Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां पोखर में मिला बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा हाईवे के पास एक बरसाती गधेरे के पोखर में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जांच कर रही पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान खौड़ी गांव निवासी देव राम के रूप में हुई है। जो गुरुवार को घर से मजखाली बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। शुक्रवार को जब ग्रामीण मवेशी लेकर जंगल की ओर गए, तो उन्होंने पोखर में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।‌पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि ठंड के कारण पानी में गिरने से बुजुर्ग की मौत हुई होगी। हालांकि कोतवाल बीसी जोशी के नेतृत्व में पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Exit mobile version