Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल को शिफ्ट करने की सुगबुगाहट पर बुजुर्गों में रोष, डे-केयर संस्था ने जताया विरोध, कहीं यह बात

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में राजकीय संग्रहालय में शनिवार को डे-केयर संस्था की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला अस्पताल को रानीखेत शिफ्ट किए जाने की सुगबुगाहट पर बुजुर्गों ने कड़ा आक्रोश जताया।

की यह मांग

जानकारी के अनुसार इस बैठक के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि जिला अस्पताल को शिफ्ट करने की बातें सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता और खासकर बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने तर्क दिया कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज मुख्यालय से काफी दूरी पर स्थित है और वहाँ तक पहुँचने के लिए सुगम यातायात व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, क्षेत्र के अस्पताल पहले से ही डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल को शिफ्ट करना जनहित के खिलाफ होगा। सदस्यों ने एक सुर में जिला अस्पताल को वर्तमान स्थान से न हटाने की पुरजोर मांग की है।

किया जाएगा सम्मानित

बैठक में सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ संस्था के आगामी कार्यक्रमों पर भी निर्णय लिया गया। संस्था ने आगामी दो अक्टूबर (गांधी जयंती) के अवसर पर क्षेत्र के दो वरिष्ठ नागरिकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

रहें उपस्थित

​इस अवसर पर हेम जोशी, एमसी काण्डपाल, डॉ. गोकुल रावत, आनन्द बगडवाल, गिरीश जोशी, गजेंद्र नेगी, चंद्रमणी भट्ट, पुष्पा कैड़ा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, लक्षमण ऐठानी, रमा भट्ट, किशोर जोशी, महेंद्र अधिकारी, यदुवीर, विपिन जोशी और चंद्र मोहन नयाल समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version