Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: छात्रसंघ चुनाव को लेकर एसएसजे विवि व महाविद्यालयों में चुनावी सरगर्मियां तेज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पांच नवंबर तक छात्रसंघ चुनाव आयोजित होने हैं। जिसको लेकर जल्द बैठक होगी। जिसमें तिथि की घोषणा की जाएगी।

छात्रसंघ चुनाव

वहीं छात्रसंघ चुनाव पांच नवंबर तक कराए जाने का एलान होने के बाद एसएसजे विश्वविद्यालय, परिसर और इसके अधीन महाविद्यालयों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर विभिन्न छात्र संगठन भी तैयारियों में जुट गए हैं और उन्होंने प्रत्याशियों के चयन की कवायद तेज कर दी है। चुनाव लड़ने के संभावित दावेदार छात्र संगठनों से टिकट पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वहीं जल्द चुनाव की घोषणा की जाएगी।

Exit mobile version