Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: द्वाराहाट व्यापार मंडल के हुए चुनाव, अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र कांडपाल ने दर्ज की जीत, देखें अन्य परिणाम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वाराहाट के चुनाव सम्पन्न हो गये है। जिसमें भूपेंद्र कांडपाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। त्रिकोणीय मुकाबले में उन्होंने मनोज भट्ट को 99 मतों से हराया। कांडपाल को 290 मत, जबकि मनोज भट्ट को 191 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी मुकेश उपाध्याय को 28 मत प्राप्त हुए।

विजय पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हुए चुनाव में कुल पंजीकृत 548 में से 510 व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक चली। वहीं, सचिव पद पर सुधीर हर्बोला, महिला उपाध्यक्ष पद पर ज्योति चौधरी, कोषाध्यक्ष पद पर निरंजन वर्मा, संगठन मंत्री पद पर गिरीश पुजारी, उपाध्यक्ष पद पर तारा सिंह बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए। मतगणना पूर्ण होने के बाद विजयी पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश भट्ट ने शपथ दिलाई।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, जिला सचिव विमल भट्ट, संरक्षक भूपेन्द्र रौतेला, लीलाधर फुलारा, विनोद जोशी, जगदीश भट्ट, डॉ. तारा लाल साह, भगवान चौधरी, दीपक चौधरी, आशीष वर्मा, जिला महामंत्री राजेंद्र पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version