Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अल्मोड़ा शाखा के चुनाव, इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अल्मोड़ा शाखा के चुनाव हुए। यह चुनाव मंगलवार को सम्पन्न हुए।

पदाधिकारियों का माला पहनाकर किया स्वागत

मिली जानकारी के अनुसार इस चुनाव में प्रदीप कुमार टम्टा शाखा के अध्यक्ष बनाए गए। ममता दानू और भगवती नेगी उपाध्यक्ष बने। इसके अलावा राजकुमार टम्टा को संगठन मंत्री, बलवंत सिंह और नंद किशोर को संयुक्त मंत्री, हरीश सिंह रावत को संगठन मंत्री, देवेंद्र कुमार को सम्प्रेक्षक, गोविंद प्रसाद व गिरीश चंद्र आर्या को क्षेत्रीय सदस्य, पुष्कर आर्या को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, गोपाल दत्त जोशी, उमाशंकर जोशी, संतोष मनकोटी, पदम सिंह जीना, चंदन सिंह बोरा, प्रकाश जोशी कार्यकारिणी सदस्य बने।

Exit mobile version