Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के हुए चुनाव, गोविंद प्रसाद बनें शाखाध्यक्ष, देखें अन्य नामों की लिस्ट

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव हुए।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

जिसमें गोविंद प्रसाद शाखाध्यक्ष, राजकुमार शाखा मंत्री चुने गए। इसके अलावा गिरीश चंद्र, बलवंत मेहता उपाध्यक्ष, रमेश रौतेला और देवेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री, प्रदीप कुमार टम्टा संगठन मंत्री, ममता दानू कोषाध्यक्ष, हरीश रावत संप्रेक्षक निर्वाचित हुए हैं। साथ ही चुनाव में राम दत्त पपनै, जगदीश टम्टा क्षेत्रीय सदस्य, महेंद्र सिंह बिष्ट, गिरीश चंद्र, भगवती नेगी, संजय कुमार, धीरज लटवाल नवीन चंद्र कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

समस्याओं के समाधान का संकल्प

जिसमें सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी की समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया।

Exit mobile version