Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सात घंटे ठप रहीं बिजली आपूर्ति, लोग परेशान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर और आसपास के गांवों में बीते कल बुधवार को लोगों को बिजली ठप होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान

मिली जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम की ओर से 33 और 11 केवी लाइनों के ऊपर से गुजर रहे पेड़ों के टहनियों की लॉपिंग की गई। जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।बुधवार को यूपीसीएल के उपसंस्थान लक्ष्मेश्वर और खत्याड़ी से निकलने वाली 11 और 33 केवी लाइनों को छू रहे पेड़ों की लॉपिंग की गई। इससे सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सब स्टेशनों से जुड़े नगर के तिलकपुर, थपलिया, खोल्टा समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

Exit mobile version