Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बेस अस्पताल में इमरजेंसी सेवा व आईपीडी सोमवार से होगी शुरू

अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के बेस अस्पताल में ओपीडी के बाद अब इमरजेंसी व आपरेशन आदि यानि आईपीडी सेवाएं भी सोमवार से शुरू हो रही हैं। जिससे मरीजों को लाभ मिलेगा।

27 सितंबर से शुरू होंगी सेवा-

इस संबंध में कालेज के प्राचार्य सीपी भैसोड़ा ने सभी विभागाध्यक्षों को 27 सितंबर सोमवार से इसको शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पिछले छ: माह से बेस अस्पताल को कोविड सेंटर बनने के बाद यहां ओपीडी व आईपीडी व इमरजेंसी सेवाएं स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद कोरोना से हालात सामान्य होने पर ओपीडी शुरू कर दी गई थी लेकिन इमरजेंसी आईपीडी शुरू नहीं हो सकी थी।

Exit mobile version