Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर, डीएम अंशुल सिंह ने एसआईआर अभियान के तहत चल रही नोटिस सुनवाई प्रक्रिया का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज बुधवार को विधानसभा द्वाराहाट के बूथ संख्या-38, गोदी (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोदी) पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत चल रही नोटिसों की सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

किया निरीक्षण

उन्होंने सुनवाई की कार्यवाही, अभिलेखों के संधारण तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नियुक्त एईआरओ एवं संबंधित कार्मिकों से अब तक प्राप्त नोटिसों, उनकी सुनवाई तथा निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक नोटिस की सुनवाई निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए।

दिए यह निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो तथा किसी भी पात्र मतदाता को असुविधा न हो, इसके लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण तथा सभी प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रहें मौजूद

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

Exit mobile version