Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कर्मचारी संगठन ने देवेंद्र पोखरिया को विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष बनने पर दी बधाइयाँ

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने  विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एक बैठक आहूत की।
बैठक में विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष बनने पर विश्वविद्यालय के कर्मी श्री देवेंद्र सिंह पोखरिया को पूरे सदन ने बधाइयाँ दी।

संगठन में हर्ष का माहौल है

संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक में कहा कि श्री देवेंद्र पोखरिया के कोषाध्यक्ष बनने पर संगठन में हर्ष का माहौल है। उनके इस पद पर निर्वाचित होने पर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होगा।
इस बैठक में कर्मचारियों ने अपने विभिन्न समस्याओं और मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
संविदा एवं दैनिक कर्मचारियों, उपनल कार्मिकों में समान कार्य, समान वेतन की व्ययस्था करने, कर्मचारियों के स्टाफिंग पैटर्न की व्यवस्था करने, विश्वविद्यालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति करने आदि पर बात हुई।

यह लोग रहे मौजूद

कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र धामी, उपाध्यक्ष श्री कुलदीप उपाध्याय, महासचिव राजेन्द्र राणा, उपसचिव गुलाब राम आदि ने विभिन्न समस्याओं और प्रस्तावों को लेकर बात रखी। सभा की अध्यक्षता श्री कैलाश छिमवाल ने की।
इस बैठक में त्रिलोक बिष्ट, हरीश बिष्ट, प्रकाश सती, जीवन मठपाल, हर्ष सिंह नेगी, हेमा, जानकी बिष्ट, चंपा बघरी,, दीवान राम, विजयानंद जोशी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version