Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: युवाओं के लिए लगा रोजगार मेला, 48 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मॉडल कैरियर सेंटर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से आज सोमवार को रोजगार मेला लगाया गया।

290 अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यह रोजगार मेला सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में आयोजित हुआ। इसमें 290 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सभी का साक्षात्कार हुआ और योग्यताधारी 48 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। वहीं 178 अभ्यर्थियों का द्वितीय साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने यंग प्रोफेशनल योजना के तहत प्रतिभागियों को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

यह कंपनियां हुई शामिल

रोजगार मेले में फिलिपकार्ट फरीदाबाद, सिक्योरिटी सर्विस इंडिया लिमिटेड, ब्राईट प्यूचर टेलिकम्युनिकेशन, अल्मोड़ा जीफोरएस सिक्योर लिमिटेड, यशस्वी ग्रुप, जीनियय ग्रुप एसबीआई कार्ड, एलआईसी इंडिया, वर्ल्डसवॉर्थ देहरादून की कंपनी ने प्रतिभाग किया।

Exit mobile version