अल्मोड़ा: सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि बीते कल गुरुवार को मॉडल कैरियर सेन्टर, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा द्वारा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले का आयोजन
इस रोजगार मेले में कुल चार (04) कम्पनियों LIC Almora, QH Talbros pvt ltd, Queess corp Itd, YSF Group आदि के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में कुल 43 बेरोजगार अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा कम्पनी प्रतिनिधि द्वारा लिये गये लिखित /साक्षात्कार परीक्षा के उपरात कुल 06 अभ्यर्थियों को मौके पर चयनित किया गया। रोजगार मेले में उपस्थित बेरोजगार अभ्यर्थियों को कार्यालय में पद स्थापित मनोज बिष्ट, अन्वेषक कम संगणक एवं पंकज कुमार कुलकोडिया, कनिष्ठ सहायक द्वारा रोजगार मेले से सम्बधित जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा रोजगार से सम्बन्धित जानकारी व सहयोग प्रदान किया गया।