Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिले में कल लगेगा रोजगार मेला, 480 पदों पर साक्षात्कार से होगा चयन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल 22 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन होने वाला है।

अनिवार्य रूप से कराए पंजीकरण

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में यह एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। जो 22 मार्च को लगेगा। इस संबंध में क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें विभिन्न कंपनियों के करीब 480 पदों पर साक्षात्कार होंगे। इसके माध्यम से चयन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं।

Exit mobile version