Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में खराब हुआ माहौल, ध्वस्त हुई कानून व्यवस्था- भूपेंद्र सिंह भोज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा की आज पूरे उत्तराखंड का माहौल खराब हो रखा है। पूरी कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हल्द्वानी में कई पुलिस कर्मी और लोग घायल है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। शहर बंद होने से आम जनता परेशान है, और भाजपा के लोग अल्मोड़ा में सरकारी खर्चे पर जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

कहीं यह बात

अल्मोड़ा बाजार में दिन में फोर व्हीलर ले जाने की मनाही है लेकिन प्रशासन द्वारा सभी नियमों को दरकिनार किया जा रहा है‌ अगर मुख्यमंत्री के लिए अल्मोड़ा बाजार में फोर व्हीलर की छूट मिल रही है तो आम जनता को भी मिलनी चाहिए। वहीं सरकारी मसीनरी का दुरुपयोग कर भाजपा अपने चुनाव की तैयारी कर रही है। भीड़ जुटाने के लिए स्कूल से बच्चें लाने के लिए टारगेट दिए जा रहे है।

Exit mobile version