Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,परिसर में हरेला महोत्सव के दौरान निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

पर्यावरण संरक्षण, जन जनजागरूकता, लोकसंस्कृति के संरक्षण, परंपरागत ज्ञान के संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,परिसर अल्मोड़ा में “पर्यावरण के संरक्षण में हरेला पर्व” विषय पर वनस्पति विज्ञान विभाग में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. जगत सिंह बिष्ट के निर्देशन में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई।

प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षण किया

आयोजन अवसर पर महोत्सव  के संयोजक प्रो जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि कुलपति जी के प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण और लोक पर्व हरेले के महत्व को जानने-समझने के लिए हरेला महोत्सव की शुरुआत की है। इस महोत्सव से युवाओं में पर्यावरण और लोकपर्वों के प्रति चेतना विकसित होगी।
परिसर निदेशक प्रो नीरज तिवारी ने कहा कि लोकपर्व हरेला का पर्यावरण के संरक्षण के लिए बहुत बड़ा योगदान है। हरेला पर्व को समझने के लिए कुलपति प्रो भंडारी जी द्वारा यह हरेला महोत्सव इस विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षण किया।

इस अवसर पर यह लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रोफेसर इला साह, डॉ नवीन भट्ट, डॉ मंजुलता उपाध्याय, डॉ ललित जोशी, श्री लियाकत अली, हेमलता अवस्थी, लल्लन सिंह,जयवीर सिंह,राहुल जोशी, दिनेश पटेल ने प्रतियोगिता हेतु अपना सहयोग दिया।

Exit mobile version