Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना करते हुए नोडल अधिकारी की तैनाती

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने जरूरी जानकारी दी।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में आगामी फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के गहन पुनरीक्षण कार्य के सम्पादनार्थ जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना करते हुए नोडल अधिकारी की तैनाती की जानी है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के गहन पुनरीक्षण कार्यों के सफल सम्पादनार्थ जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी विनीत पाल को नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूप में नामित किया गया है।

Exit mobile version