Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मानव वन्यजीव संघर्ष निवारण प्रकोष्ठ के अंतर्गत उत्तराखण्ड वन्यजीव हैल्पलाईन की स्थापना -ध्रुव सिंह मर्तोलिया

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रभागीय वनाधिकारी सिविल एवं सोयम वन प्रभाग ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मानव वन्यजीव संघर्ष निवारण प्रकोष्ठ के अंतर्गत उत्तराखण्ड वन्यजीव हैल्पलाईन की स्थापना की गयी है।

इस नंबर पर दी जा सकती है जानकारी

उन्होंने बताया कि जनपद के किसी भी स्थान पर मानव वन्यजीव संघर्ष की कोई दुर्घटना अथवा आबादी के क्षेत्र में वन्यजीवों की उपस्थिति के विषय में जानकारी किसी भी व्यक्ति द्वारा टोल फ्री न0 18008909715 पर दी जा सकती है।

Exit mobile version