Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नगर की सरकार में 25 साल से राज करने के बाद भी कांग्रेस का पहिया आगे नहीं बढ़ा, आज भी तमाम वार्डों में समस्याएं बरकरार – बिट्टू कर्नाटक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर निकाय चुनाव होने हैं। इसी बीच बीते दिनों बुधवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने प्रेस वार्ता की।

की प्रेस वार्ता

जिसमें उन्होंने कहा कि नगर की सरकार में 25 साल से राज करने के बाद भी कांग्रेस का पहिया आगे नहीं बढ़ सका है। आज नगर के तमाम वार्डों में समस्याएं व्याप्त है। कहा कि नगर के ही ओढ़खोला वार्ड में बीते 15 साल से कूड़ा तक नहीं हटा है। वहीं, कई वार्डों में पथ प्रकाशन की व्यवस्था तक नहीं है। नालियों में कूड़ा और कचरा भरा पड़ा हैं। जिससे गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में मेयर सीट पर इस बार भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज कर इतिहास रचेगें।

रहें मौजूद

इस मौके पर प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, राजेंद्र बिष्ट, मनोज वर्मा, जगत तिवारी, संजय साह आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version